खनन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक व कार टकराई, तीन लोग घायल

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार खनन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे मे बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गया। जिससे वहां जाम लग गया। मंगलवार रात करीव दस बजे भोजीपुरा की ओर से खनन का ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार में उल्टी दिशा से बरेली की ओर जा रहा था। नैनीताल रोड पर बिलवा गांव के पास बरेली की ओर से आई वैगन आर कार में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इसी बीच बरेली की ओर से आई एक बाइक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया और हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से बरेली के निजी अस्पताल भिजवाया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात सुचारु कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *