क्षितिज सक्सेना ने मंडल में दूसरा और यूपी मे पांचवा स्थान किया प्राप्त

बरेली। एक बार फिर से जय नारायण इंटर कॉलेज के छात्र ने शहर का नाम मंडल में ही नहीं यूपी में रोशन किया है। जयनारायण में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र क्षितिज ने कड़ी मेहनत से मंडल में दूसरा और यूपी में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उन्होंने सर्वाधिक 600 में से 584 अंक प्राप्त किए है। जितेश के पिता अखिलेश कुमार सक्सेना ने बताया वे स्वयं टीचर हैं। क्षितिज के साथ में खुद भी लगते थे। सुबह पढ़ने के लिए उठाने से लेकर रात को 11 बजे तक उसके साथ लगे रहते थे। यही नहीं अन्य शिक्षकों के सहयोग से क्षितिज ने यह मुकाम हासिल किया है। हालांकि क्षितिज दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे पढ़ाई करता था। हाईस्कूल के बाद वह मैथ साइंस साइड से अपनी पढ़ाई जारी रखेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *