बरेली- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास क्षेत्र क्यारा में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता ब्लॉक संसाधन केंद्र क्यारा के परिसर में संपन्न हुई। जिसमें प्रत्येक जूनियर एवं कंपोजिट स्कूल से तीन-तीन बच्चों को बुलाया गया था कुल 45 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक बच्चों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र भी दिए गए खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह के निर्देशन में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। ए आर पी विज्ञान प्रमोद कुमार गंगवार द्वारा कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व प्रदान किया गया रॉबिन रस्तोगी दुष्यंत यादव प्रियंका शर्मा एलडी शर्मा डीपी यादव तथा लाल बहादुर गंगवार द्वारा बच्चों की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया लाल बहादुर गंगवार ने बताया विकास क्षेत्र से चयनित बच्चों को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फरीदपुर में प्रतियोगिता में भाग लेना होगा । ब्लॉक स्तर पर की गई प्रतियोगिताओं में लिखित परीक्षा एवं ग्रुप इंटरव्यू भी अकादमिक रिसोर्स पर्सन प्रमोद गंगवार के निर्देशन में लिया गया । ज्ञात हो प्रत्येक विकास क्षेत्र में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की प्रतियोगिताएं चल रही है जिसमें प्रत्येक जूनियर एवं कंपोजिट स्कूल के तीन-तीन छात्रों को आमंत्रित किया जा रहा है विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राज्य संदर्भ समूह सदस्य डॉ अनिल चौबे का भी निर्देशन रहा।
क्यारा ब्लॉक में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता हुई संपन्न
