बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की प्रांतीय बैठक मे संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से संगठनात्मक बदलाव किया है। प्रदेश मंत्री के पद पर कार्यरत आंवला निवासी कौशल कुमार सिंह को उनकी कार्यकुशलता व संगठन के प्रति कर्तब्यनिष्ठा को देखते हुए सर्वसम्मति से प्रांतीय संगठन मंत्री की भी जिम्मेदारी दी गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कौशल कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर बधाई दी और उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। कौशल कुमार सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिलने से शिक्षामित्रों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। शिक्षामित्र के हित मे कार्य कराने की दिशा मे एक अहम कदम माना जा रहा है। श्री सिंह ने पूर्व मे प्रदेश मंत्री के रूप मे महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी सुचित मलिक, जिलाध्यक्ष बरेली कपिल यादव, जगवीर भाटी, चौधरी ऋषिपाल सिंह, रामपूत पाल, कुमुद केशव पांडे, अनिल गंगवार, अरविंद गंगवार, भगवान सिंह यादव, रामनिवास, संतोष कुमार, सतीश गंगवार, नरेश चंद्र गंगवार, जसवीर यादव, मनोज कुमार यादव, आसिम हुसैन, धर्मेंद्र पटेल, अचल सक्सेना, सर्वेश पटेल, राजेश गंगवार, संजू कटियार सहित शिक्षामित्र पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।।
बरेली से कपिल यादव
