को-ऑप स्पोर्ट्स खेलकूद प्रतियोगिता में बैंकर्स ने दिखाया दमखम

राजस्थान/बाड़मेर- सहकारी बैंकों की खेलकूद प्रतियोगिता कोऑप स्पोर्ट्स 2025 अंतर्गत हाई स्कूल में हो रहे खेलों में सहकारी बैंक कर्मचारियों ने विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
आयोजन सचिव अमरा राम चौधरी ने बताया कि स्पेक्ट्रम तथा दी बाड़मेर सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले 24वें को ऑपरेटिव खेलों में दूसरे दिन वॉलीबॉल, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। हाई स्कूल में हुई वॉलीबॉल में जोधपुर तथा जयपुर संभाग ने फाइनल में जगह बनाई, फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। बाड़मेर क्लब में टेबल टेनिस तथा कैरम में मैच हुए। टेबल टेनिस में चुरू सीसीबी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही अपेक्स बैंक द्वितीय स्थान पर रही। पुलिस लाइन में हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता में पाली सीसीबी तथा हनुमानगढ़ ने फाइनल में जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में शीर्ष सरकारी राज्य के 29 केंद्रीय सहकारी बैंकों के कर्मचारियों की ओर से भाग लिया जा रहा है l

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस शनिवार को प्रातः काल में हाई स्कूल ग्राउंड से बाड़मेर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रधान कार्यालय तक मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। इसको शीर्ष बैंक प्रबंध निदेशक संजय पाठक , भूमि विकास बैंक प्रबंध निदेशक जितेंद्र प्रसाद , सुरेन्द्र सिंह राठौड़, आयोजन अध्यक्ष हरिराम पूनिया स्पेक्ट्रम अध्यक्ष एस एल स्वामी, जगदीश सुथार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी बैंकों के प्रतिभागियों तथा अधिकारियों ने सहकारिता व सहकार से समृद्धि जैसे नारों के साथ दौड़ में भाग लिया तथा बैंक प्रधान कार्यालय का अवलोकन किया। रविवार को वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का फाइनल मैच का आयोजन होगा। समापन समारोह रविवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *