कोहरे मे हाईवे पर कई वाहन टकराए, ट्रक ने कई वाहनों में मारी टक्कर, लगा जाम

फरीदपुर, बरेली। कोहरे के चलते हाईवे पर कई वाहन टकरा गए। कई लोग घायल हो गए। वहीं, काफी देर तक मार्ग पर जाम लगा रहा। वाहन चालकों को परेशानी से जूझना पड़ा। शुक्रवार को पहली घटना द्वारिकेश मिल फ्लाईओवर पर घने कोहरे मे तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लिया है। इस दौरान करीब एक घंटे जाम लगा रहा। शुक्रवार सुबह घने कोहरे में वाहन धीमी गति मे चल रहे थे। द्वारिकेश चीनी मिल फ्लाईओवर पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान बरेली की ओर से आए ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा। वह तेज रफ्तार मे ट्रक को दौड़ने लगा। इस दौरान दो कारों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। लोग वाहनों से उतरकर भाग निकले। कई वाहनों में टक्कर मारने के बाद ट्रक खराब हो गया। लोगों की सूचना पर पुलिस क्रेन मंगाकर ट्रक हाईवे से हटवाया। इस दौरान हाईवे पर करीब एक घंटे जाम लगा रहा। हादसे मे अशोका फोम फैक्ट्री के डायरेक्टर नीरज गोयल, फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर के राकेश और उनके परिवार के लोग बाल-बाल बचे। राकेश परिवार के साथ शाहजहांपुर एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे जबकि नीरज साथियों के साथ लखनऊ जा रहे थे। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *