बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जिस तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है, उतना ही लोगों में कोविड-19 वैक्सीन लगाने के लिए जोश भी बढ़ा है। अब तो युवाओं को भी इसका टीका लग रहा है। कोरोना संक्रमण के खिलाफ अब युवा मैदान में उतर आये हैं कोरोना की स्थिति को देखते हुए और तीसरी लहर की संभावना भी प्रबल होने के चलते वैक्सीन लगवाने के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ा है। फतेहगंज पश्चिमी के खिरका जगतपुर में स्थित सीएचसी पर कोरोना वैक्सीन लगवाने आ रही युवाओं की भीड़ देखकर यही पुष्टि होती है। जिस तेजी से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ा है। उतना ही लोगों में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जोश भी बढ़ा है। अब तो युवाओं को भी इसका टीका लग रहा है। रोज उत्साह के साथ टीकाकरण करा रहे है। लाइनों मे युवाओं को देखकर लगता है कि उन्होंने तो कोरोना को मात देने की ठान ली है। युवाओं के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वैक्सीन लगवाने के लिए जैसे ही स्लॉट खुलता है। थोड़ी देर बाद रजिस्ट्रेशन फुल हो जाता है । छात्रा अदिति सिंह ने बताया कि हमे अपने नम्बर का इंतजार था। सभी लोगों को टीकाकरण जरुर कराना चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण को हराया जा सके।।
बरेली से कपिल यादव
