बरेली। राजस्थान से आई कैरेज विभाग की महिला कर्मचारी की गुरुवार को जांच रिपोर्ट आने के बाद नरमू के सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद कार्यालय को खाली कराकर सैनिटाइज कराया गया। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष वसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में कर्मचारियों सांकेतिक प्रदर्शन के बाद कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कैरिज विभाग की महिला कर्मचारी 5 जून को प्रबंधक कार्यालय में आई थी और गुरुवार को जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई जिसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष अग्रवाल के कक्ष में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार की उपस्थिति में नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष व कर्मचारियों से वार्ता की गई। जिस पर अधिकारियों की वार्ता पर निष्कर्ष निकाला गया कि कोई कर्मचारी घरों को जाना चाहते हैं तो वैसा का अधिकारी को बता कर जा सकते हैं उन पर कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की जाएगी उसके बाद काफी सेक्शनो के महिला एवं पुरुष कर्मचारी अपने अपने घर को चले गए। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष ने रेलवे के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को मंडल चिकित्सालय संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर रेल प्रबंधक इज्जतनगर ने कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया है।।
बरेली से कपिल यादव