कैबिनेट मंत्री ने गौशाला का किया निरीक्षण

आंवला, बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के गांव भीमपुर स्थित गौशाला का निरीक्षण किया। मंत्री ने गौवंश की पूजा-अर्चना कर और उन्हें गुड़ खिलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कम से कम एक गाय अवश्य पालें और दूध निकालने के बाद गायों को खुले में न छोड़ें। मंत्री ने अधिकारियों को गौशाला में नियमित साफ-सफाई और निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने गौशाला की टूटी हुई बाउंड्रीवाल को शीघ्र बनवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि गौवंश को किसी भी हालत में भूखा न छोड़ा जाए और अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई तेज की जाए। मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि पशुपालन और गौसेवा को खेती का अहम हिस्सा मानते हुए सतत प्रयास जारी रखे जाएं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *