आजमगढ़ – कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कालेज, मेजवां को शुक्रवार को प्लान इंडिया की ओर से डिजिटल क्लासेज की सौगात मिली। इसका शुभारंभ प्लान इंडिया की टीम संग शबाना आजमी व प्रशासनिक अधिकारी ने की। शबाना आजमी ने कहा कि महिलाओं के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी क्रांति है। देश तेजी से बदल रहा है। बालिकाओं को देश-दुनिया के संग चलने के लिए डिजिटल टेक्नोलॉजी का जानकार होना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे रेस से बाहर हो जाएंगी। उन्होंने इस दौरान नारा बुलंद किया कि ‘कमाने वाले खाएंगे, लूटने वाले जाएंगे व नया जमाना आएगा’। उनके साथ सैकड़ों छात्राओं ने इस नारे को दोहराया। शबाना आजमी ने कहा कि नौ साल पहले जब इस गांव में आते थे तो 12 वर्ष की लड़कियों के माथे पर मोटा ¨सिन्दूर देख आश्चर्य होता था। अब ऐसा नहीं दिखता है। फिर उन्होंने कैफी आजमी की प्रसिद्ध नज्म को दोहराया- ‘कोई तो सूद चुकाए कोई तो जिम्मा ले, उस इंकलाब का जो आज तक उधार सा है।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़