बरेली। जनपद के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना में महिला शबाना ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को उसका शव कमरे में लटका मिला। मृतका शबाना ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें पति की बेवफाई और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसके मायके वालों ने इन लोगों के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है।आरोप है कि शबाना का पति उसे लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। जिससे वह मानसिक तनाव में थी। बताया है कि शबाना कैंसर की मरीज थी। लेकिन इलाज से वह काफी हद तक ठीक हो गई थी। करीब दो महीने पहले उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। सौतन के घर में आने से पति का रुख बदल गया और शबाना प्रताड़ना की शिकार हो गई। पुलिस को घटनास्थल मिले सुसाइड नोट में उसने पति और ससुराल वालों पर परेशान करने के आरोप लगाए है। मृतका के भांजे अमान के अनुसार शबाना की शादी 2012 मे परतापुर निवासी मोहम्मद यासीन से हुई थी। शादी के बाद शबाना गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो गई। जिसके कारण वह मां नही बन सकी। इसी बात को लेकर उसके पति का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन शबाना के साथ मारपीट करने लगा। दो महीने पहले पति यासीन ने दूसरी शादी कर ली। जिससे शबाना पूरी तरह से टूट गई। पति की दूसरी शादी के बाद शबाना अपने मायके बानखाना मे रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन मे थी और बेहद परेशान दिख रही थी। बुधवार को उसने अपने घर में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव