गाज़ीपुर- भारतीय जनता पार्टी सदर मण्डल पश्चिमी कार्यालय पर भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का 68 वा जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया तथा उनकी लम्बी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा आज हम ऐसे व्यक्ति का जन्म दिन मना रहे है जिन्होंने साधारण से परिवार से साधारण सी जिंदगी को गुजारते हुए आज हिंदुस्तान के शीर्ष पर पहुँचने का काम किया है। साथ ही भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद सबका साथ सबका विकास नारा के साथ देश के सबसे अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुचाने का कार्य किया। यही नही मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश का चहुओर विकास हो रहा है और देश को विश्व में शिखर पर पहुचाने का कार्य किया है। आज पूरे देश में मोदी जी के जैसा कोई नेता नही है। आज व्यक्तित्व के धनी और सबके बारे में सोचने वाले ऐसे प्रधान मंत्री का जन्म दिन मनाकर हम लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष मनोज बिंद ने कहा कि हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरे विश्व में भारत नाम रोशन करने का काम किया है। मोदी जी का जन्म दिन मनाने के बाद महाराज गंज में स्थित शिव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ सफाई किया तथा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लगभग 527 मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया गया। इस मौके मण्डल महामन्त्री गोपाल राय, डा. मोहन जायसवाल, जितेंद्र पाण्डेय, रंजीत कुमार, मुरली कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, अमित जायसवाल, बुद्धिराम बिंद, संदीप जायसवाल, अनिल जायसवाल, मोहन बिन्द आदि लोग मौजूद थे।
गाजीपुर से प्रदीप दुबे की रिपोर्ट