मीरगंज, बरेली। नए कृषि सुधार कानूनों को लेकर हुए विरोध के बीच भाजपा अब किसानों को जागरुक करने में जुट गई है। भाजपाई कृषि सुधार बिल कानून की अच्छाइयां बताकर किसानों के बीच पनप रहे भ्रम को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कृषि सुधार कानून को लेकर किसानों का भ्रम दूर करने के लिए किसान चौपाल का आयोजन किया। रविवार को नए कृषि सुधार कानून को लेकर मीरगंज के गांव हुरहरी में विधानसभा स्तरीय किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि किसानों को इस कानून से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराया गया। नए कानून के जरिये किसानों को अपनी उपज देश में कही भी ले जाकर बेंच सकते है और व्यापारी भी किसी भी जगह जाकर अपना कारोबार कर सकता है। उनका कहना है कि कुछ विपक्षी दल राजनैतिक रोटियां सेंकने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बिल को किसानों का सच्चा हितैषी है। नकवी ने कहा कि एमएसपी भी रहेगी और किसानों को अपनी भरपूर कीमत वसूल करने का अधिकार भी मिलेगा। उन्होंने विपक्ष पर भय और भृम पैदा करने का आरोप लगाया। नकवी ने हाथरस मामले पर कहा कि जो दोषी है उनको इसकी सजा मिलेगी और ऐसी सजा मिलेगी जो नजीर बनेगी। जिससे उनकी रूह कांप उठेगी। इस किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार, प्रदेश कबीना मंत्री बलदेव सिंह औलख, दर्जा राज्यमंत्री सूर्य प्रकाश पाल, विधायक डॉ डी सी वर्मा उपस्थित रहे। किसान चौपाल की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने की। इस मौके पर चेयरमैन फतेहगंज कृष्णपाल मौर्य, मीरगंज विधानसभा के किसान सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव