कुतुबखाना फ्लाईओवर से पत्थर गिरने से महिला का सिर फटा, हादसों से भी नही लिया सबक

बरेली। शहर के कुतुबखाना पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की वजह से सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। इसकी वजह से रविवार की दोपहर बाजार मे खरीददारी करने आई महिला के सिर पर पुल से पत्थर गिर गया। जिससे उसका सिर फट गया। व्यापारियों ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के सिर मे दो टांके आए है। घटना को काफी देर तक अधिकारी और ठेकेदार दबाने मे जुटे रहे। इससे पहले भी पुल निर्माण में लापरवाही से दो लोगों की जान जा चुकी है। शहर के कर्मचारी नगर के मनोज कुमार एक इंश्योरेंस कंपनी मे नौकरी करते है। उनकी पत्नी मधु रविवार की दोपहर कुतुबखाना बाजार मे खरीदारी करने गई थी। जिला अस्पताल के पास वह पैदल जा रही थी। इसी दौरान अचानक पुल से पत्थर उनके सिर पर गिरा। कुछ देर मे ही वह बेहोश हो गई। व्यापारियों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सिर में टांके लगाने के बाद परिजनों के अनुरोध पर चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। महिला ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में लापरवाही से उसके ऊपर ईट गिरी। उन्होंने अफसरों से मामले की शिकायत करने की बात कही है। वही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पहले तो घटना से इन्कार किया लेकिन बाद मे महिला की ही गलती बता दी। रविवार को कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और प्रोजेक्ट मैनेजर ने हादसे की सूचना अधिकारियों को तक नही दी। इससे पहले 18 जुलाई 2023 को घंटाघर के पास शटरिंग खोलते समय चादर गिरने पर लोग बाल-बाल बचे थे। इससे पहले 8 अप्रैल को कुमार टॉकीज और इंदिरा मार्केट के बीच लोहे की चादर गिरने से एक महिला घायल हुई थी। तीन सितंबर 2023 को मजदूर धनंजय की मौत हो गई थी। एक हादसे मे ठेकेदार सुधीर की मौत हो गई थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *