सहारनपुर। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अश्वनी कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार सिविल जज जूनियर डिविजन श्री रोहित पुरी ने जागरूकता शिविर लगाकर गरीब एवं निसहाय व्यक्ति कोे निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति की किसी भी विभाग से कोई समस्या है तो वह अपना प्रार्थनापत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में दे सकता है। सिविल जज जूनियर डिविजन के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिला चिकित्सालय सहारनपुर, घंटाघर, गंगोह दिल्ली बस स्टेण्ड अम्बाला रोड व रेलवे स्टेशन पर डोर-टू-डोर अभियान चलाकर भी आम जनता से सम्पर्क कर उन्हे जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री ह्नषीकेश पाण्डेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिविल जज जूनियर डिविजन श्री रोहित पुरी ने आमजन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलायी जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता,राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्था केन्द्र एंव अनेक सरकारी योजनाओ की जानकारी दी उन्होंने बताया कि जागरूकता शिविर मे नायब तहसीलदार श्री अनिल कुमार व अनेक सामाजिक संस्थाओ के कार्यकर्ताओ ने भी अपने अपने विचार रखें। तहसील विधिक सेवा समिति सदर, देवबन्द, बेहट, नकुड एवं रामपुर मनिहारन में भी डोर टू डोर अभियान चलाया गया तथा प्रचार साम्रगी विर्तित कर लोगो को जागरूक किया गया।
ज्ञातव्य है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 14 नवम्बर तक जनपद के विभिन्न स्थानों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जागरूकता शिविरों का आयोजन कर आम आदमी को कानूनों के बारे में जानकारी दी जायेंगी। साथ ही सरकारी योजना के बार में भी बताया जायेंगा। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारीगण, श्रीमती नेहा शर्मा व रूपा हरित, वन स्टाप सेन्टर की मैनेजर सरिता सिंह, प्राधिकरण स्टाफ व चिकित्सको सहित अनेक कार्यकर्ता तथा स्वयं सेवी संस्थाओ के पदाधिकारी मौजूद थे।
– सहारनपुर से सुनील चौधरी