बरेली। किसान एकता संघ ने राजनीतिक और सामाजिक रूप से सक्रिय रहे शेर अली जाफरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष घोषित किया है। यह जानकारी शुक्रवार को नावल्टी स्थित प्रेस क्लब मे संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और किसान नेता डॉ रवि नागर ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा की संस्तुति पर इसकी घोषणा की गई है। जाफरी सभी वर्ग एवं समाज के किसानों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे तथा किसानों के हित की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा राजेश शर्मा, श्यामपाल गुर्जर, बोहरनलाल गुर्जर, जयसिंह यादव, डा. अंशू भारती, खेतल सिंह गुर्जर, ममता मौर्य, शकुंतला देवी, लालाराम गुर्जर आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
