नवाबगंज, बरेली। ओसवाल चीनी मिल से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की मांग को लेकर सोमवार से तहसील परिसर मे धरने पर बैठे किसानों को रात मे एसडीएम उदित पवार और तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह मनाने पहुंचे। उन्होंने रात में बढ़ती ठंड का हवाला देकर किसानों से धरना प्रदर्शन समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन उन्होंने भुगतान होने के बाद ही धरना समाप्त की बात कही। बता दें कि मिल पर किसानों का दो वर्ष के गन्ने का 70 करोड़ रुपये बकाया है। शासन से आरसी जारी होने के बाद भी तहसील प्रशासन अब तक वसूली नही कर सका है। पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार के नेतृत्व मे किसान मंगलवार को धरने पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक बकाया भुगतान होगा धरना जारी रहेगा। इस दौरान गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन लालता प्रसाद गंगवार, वहीद अहमद, रामरतन गंगव गंगवार, सुरेश पटेल एडवोकेट, वीरपाल गंगवार, ब्रह्मानंद कुमार, बृजेश कुमार, खेमकरन लाल गंगवार आदि थे।।
बरेली से कपिल यादव
