किशोरी से दुष्कर्म के बाद किया निकाह, अब मांग रहा दहेज, मुकदमा दर्ज

नवाबगंज, बरेली। उत्तराखंड के एक युवक ने अपने दोस्त की बहन को इलाज के बहाने अपने साथ ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो उसने कार्रवाई के डर से उससे निकाह कर लिया। अब वह उससे दहेज मे 10 लाख रुपये और एक मकान की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वह उसे मायके मे ही छोड़ गया है। दहेज की मांग पूरी हुए बिना वह उसे साथ रखने को तैयार नही है। घटना की रिपोर्ट किशोरी की मां की ओर से थाना नवाबगंज मे दर्ज कराई गई है। कस्बे में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। महिला का आरोप है कि उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा निवासी अरबाज उर्फ तौसीफ की उसके बेटे से दोस्ती थी। जिस कारण वह उसके घर आता जाता था। छह माह पूर्व वह उसकी नाबालिग बेटी को इलाज कराने के बहाने अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने बेटी की अश्लील वीडियो भी बना ली। बेटी ने इसका विरोध करते हुए परिजनों को सारी बात बताई तो उसने कार्रवाई के डर से 20 जुलाई 2025 को बेटी से निकाह कर लिया। अब वह उससे दहेज मे एक मकान और 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वह उसे मायके मे ही छोड़ गया है। घटना की रिपोर्ट किशोरी की मां की ओर से थाना नवाबगंज मे दर्ज कराई गई है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *