देवरनियां, बरेली। ग्राम पंचायत बसुधरन जागीर की किशोरी सुबह से घर से लापता थी। परिजन चोरी -चुपके तलाश में लगे थे। शाम छह बजे किशोरी शव उसके ही खेत मे पेड़ पर लटका हुआ मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों के साथ ही शेरगढ़ पुलिस ने पहुंचकर मुआयना किया। फॉरेंसिक विभाग को बुलाकर साक्ष्य जुटाए इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली क्षेत्र देवरनियां के हल्का नंबर चार की ग्राम पंचायत बसुधरन जागीर निवासी ग्रामीण की पुत्री (16 वर्ष) सुबह से लापता थी। परिजन उसकी खोज कर रहे थे लेकिन उसका पता नही चला। शाम छह बजे परिजों को जानकारी मिली की उनकी बेटी का शव उसके ही दुपट्टे से उनके ही खेत के किनारे पेड़ पर लटका हुआ। इसकी जानकरी मिलते ही घर में कोहराम मच गया परिजन रोते-बिलखते घट्नास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल शेरगढ़ थाने का होने के कारण शेरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने के बाद पुलिस उसके प्रेमी के घर भी गई थी, हालांकि वह फरार हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि किशोरी का गांव के ही एक लड़के से प्रेम संबंध थे। जिसे लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। ग्रामीणों ने आशंका जताई किशोरी की प्रेम संबंध को लेकर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। शिोरी के पिता ने भी गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि किशोरी के पिता ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है। किशोरी की मौत की खबर मिलते ही प्रेमी घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।।
बरेली से कपिल यादव