किराना व्यापारी से लूट मे मास्टरमाइंड निकला नौकर, दो गिरफ्तार

बरेली। मंगलवार को फतेहगंज पूर्वी के किराना व्यापारी से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। घटना का मास्टरमाइंड उनका नौकर निकला। पुलिस ने लूटी गई रकम से 4.18 लाख रुपए भी बरामद किए है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेज दिया। घटना का खुलासा करते हुए सीओ गौरव सिंह यादव ने बताया कि 19 जुलाई को फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ के रहने वाले किराना व्यापारी बशीर के अपने नौकर के साथ दुकान बंद कर घर जा रहा था। इस बीच उसको रास्ते मे एक युवक ने डंडा मार कर उसके हाथ से बैग को लूट लिया। बैग मे 4.90 लाख रुपए और बैंक की पासबुक, आधार कार्ड आदि जरूरी सामान था। मंगलवार को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने गलथुआ को जाने वाले मार्ग पर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 4.19 लाख रुपए बरामद किए है। इसके साथ ही बैंक की पास बुक एटीएम आदि जरूरी कागजात भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम विजय पुत्र धर्मपाल निवासी शिवनगर फतेहगंज पूर्वी, गगन उर्फ गोलू पुत्र श्यामपाल वाल्मीकि निवासी तराखास गौटिया थाना फतेहगंज पूर्वी बताया। विजय बशीर खान के यहां पर 7 साल से नौकरी कर रहा था। जिस दिन बशीर के साथ लूट की घटना हुई उस दिन रेकी कर विजय ने सारी जानकारी गगन को दी थी।विजय बाइक चला रहा था बशीर खां पीछे बैठे हुए थे। इस बीच गगन ने लाठी मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। पुलिस ने शक के आधार पर जब जानकारी जुटाई तब जाकर पता लगा साजिश विजय की थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *