बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को कस्बे के किराना व्यापारी की डेंगू से मौत हो गई। किराना व्यापारी विशाल अग्रवाल को दो दिन पहले बुखार हुआ। परिजनों ने कस्बा में इलाज कराया। हालत में सुधार नही हुआ। किराना व्यापारी विशाल का ब्लड प्रेशर और पल्स डाउन होती चली गई। परिजन बुधवार को बरेली ले गए। बरेली मे मिनी बाईपास पर स्थित अस्पताल में दिखाया। चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। विशाल व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के चचेरे भाई है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया विशाल की मौत होने पर उनकी जांच रिपोर्ट मिली। जिससे उनको डेंगू होने की पुष्टि हुई। मृतक के छोटे भाई दर्पण अग्रवाल भी डेंगू पॉजिटिव है। एक सप्ताह पूर्व कस्बा के मोहल्ला मालीपुरा निवासी व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई थी। साहूकारा के व्यापारी को भी गत दिनों डेंगू हुआ। इलाज से वे स्वस्थ्य होकर घर लौट आए है। विशाल की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।
बरेली से कपिल यादव