किन्नरों में शामिल होने के लिए काटा अपना गुप्तांग: फिर रच दी जूठी कहानी, जानकर सभी हैरान…??

जोधपुर/राजसमंद/चारभुजा – किन्नर समुदाय की जमात में शामिल होने के लिए जोधपुर के युवक ने राजसमंद में खुद के हाथों से ही गुप्तांग काटा था। पुलिस की जांच में यह खुलासा होने के बाद किन्नर समुदाय के साथ ही आमजन भी अचरज में पड़ गया।

युवक ने पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसके स्तन पहले से बड़े थे और इसीलिए वह महिला की वेशभूषा में रहते हुए नाच गान कर गुजारा चला रहा था, मगर उसे किन्नर समुदाय में शामिल नहीं करने से वह आहत था।

चारभुजा थाना प्रभारी भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि नाथाजी का गुड़ा (झीलवाड़ा) में 3-4 जुलाई की रात गुप्तांग काटने का आरोप लगाते हुए जोधपुर हाल कामलीघाट (देवगढ़) के 22 वर्षीय युवक चारभुजा थाने पहुंचा। साथ ही कतिपय किन्नर समुदाय के लोगों पर आरोप लगाए कि उसे अत्यधिक शराब पिलाकर उसका गुप्तांग काट दिया। इस पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद किन्नर समुदाय के लोगों से गहन पूछताछ की।

कहानी मनगढ़त लगी…

नाथाजी का गुड़ा की किन्नर ममता बाई व कामलीघाट (देवगढ़) की किन्नर ममत उर्फ इकबालिया व समीर सहित कई लोगों से पूछताछ की। पुलिस की जांच में कहानी मनगढ़त लगी, जिस पर पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार करने वाले डॉ. सौरभ श्रीवास्तव के बयान पंजीबद्ध किए, जिससे पता चला कि युवक का गुप्तांग सामान्य नहीं था। इस आधार उसे किन्नर माना जा सकता है। उपचार में भी यही सामने आया कि गुप्तांग का कटा हिस्सा भी बरामद किया, बाद में पुलिस द्वारा पीडि़त युवक से भी सख्त पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और खुद के द्वारा ही गुप्तांग काटने की बात स्वीकार कर ली।

सम्पत्ति हड़पने के लिए रचा षडय़ंत्र…

पुलिस ने धारा 164 के तहत एसीजेएम राजसमंद के समक्ष युवक को पेश कर बयान करवाए गए। न्यायाधीश को दिए बयान के मुताबिक जन्म से ही गुप्तांग सामान्य नहीं था। इसलिए वह कामलीघाट में किन्नर इकबालिया उर्फ ममता बाई के साथ रहकर नाच-गाना का कार्य कर रहा था। इसी बीच उसने किन्नर समुदाय में शामिल होने के लिए खुद ने स्वेच्छा से गुप्तांग काट दिया। साथ ही नाथाजी का गुड़ा निवासी किन्नर ममतबाई पर गुप्तांग काटने का आरोप लगा ब्लैकमेल करने का षडय़ंत्र रचा। सोचा कि किन्नर ममतबाई द्वारा समझौते का प्रस्ताव रखा जाएगा, तो वह नाथाजी का गुड़ा में उसकी सम्पत्ति का आधा हिस्सा हथिया लेगा। और अगर समझौता नहीं करेगा, तो किन्नर ममतबाई के जेल चले जाने के बाद उसकी सम्पत्ति पर वह कब्जा कर लेगा।

नाथाजी का गुड़ा निवासी ममताबाई ने चारभुजा थाना पुलिस व पुलिस अधीक्षक को परिवाद दिया। परिवाद में बताया कि युवक का गुप्तांग काटने के झूठे आरोप लगा कर उसे बदनाम करने पर मानहानि का प्रकरण दर्ज करने की मांग की। ममतबाई ने किन्नर इकबालिया, समीर व खुद गुप्तांग काटने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दी।

– साभार न्यूज़ एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *