किचन मे नकब लगाकर विद्यालय से दो गैस सिलेंडर की चोरी, दी तहरीर

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगतपुर काशीराम में अज्ञात चोरों ने किचन का की दीवार में नकब लगाकर दो गैस सिलेंडर के साथ राशन का सामान चोरी कर लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप पांडे ने थाना फतेहगंज पश्चिमी मे तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के अनुसार प्राथमिक विद्यालय जगतपुर काशीराम मे अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोई घर की दीवार तोड़कर दो गैस सिलेंडर के साथ राशन का सामान भी चोरी कर लिया। आगे बताया कि प्रतिदिन की तरह वह छुट्टी के बाद विद्यालय के मुख्य गेट में ताला लगाकर घर चले जाते हैं। अगले दिन सुबह जब ताला खोलकर अंदर देखा तो पाया कि रसोई की दीवार टूटी हुई है। रसोई का ताला खोल कर देखा कि रसोई घर से दो गैस सिलेंडर गायब है। इसकी जानकारी उन्होंने ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार से की। प्रधानाध्यापक से थाने मे तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *