*तस्करों की जोरदार हलचल बढ़ी,तस्करी रोकने का दावे कर रहा सरकारी तंत्र
राजस्थान/बाड़मेर – बाड़मेर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विभिन्न में रोगों और जंगली जानवरों द्वारा नुकसान किए जा रहे भारी नुकसान के बीच यौवन पर आई काले सोने अफीम की फसल में रविवार से किसानों ने शुभ मुहूर्त में धार्मिक विधि विधान से मां काली की विशेष पूजा अर्चना के साथ अफीम की फसल के डोडे की लुवाई-चिराई का कार्य शुरू कर दिया। किसानों का मानना है कि फसल पकने पर पौधे पर लगने वाले डोडे में दूध की अच्छी आवक व सुख समृद्धि की मनोकामना से शुभ मुहूर्त में मां कालिका की पूजा अर्चना कर लूवाई-चिराई की परंपरा है। इसे स्थानीय भाषा में (नाणा) भी कहते हैं। सुबह किसान अपने घरों से पूजा-अर्चना का सामान लेकर खेतों में पहुंचे। वहां शुभ-,दिशाओं में फसल की क्यारे की पाल पर नवदुर्गा अर्थात नव देवियों प्रतिमाओं की स्थापना की तथा रोली बांधकर घी और तेल का दीपक जलाकर और अगरबत्ती लगाकर मां काली की पूजा अर्चना नारियल चढ़ाया। उसके बाद पांच अफीम के पौधों पर लच्छा अर्थात रौली बांधकर पर डोडो पर चीरा लगाकर मां काली से अच्छी पैदावार होने की मन्नत मांगी। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। किसानों ने बताया कि नाणा करने से पूर्व माता जी की पूजा अर्चना की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। अफीम के डोडे दिन के समय नक्का यानी विशेष प्रकार की ओजार से चिरई करते हैं। उसके बाद अगले दिन सुबह माताजी को अगरबत्ती लगाने के बाद छरपलो से अफीम का दूध एकत्रित किया जाता है। लुवाई चिराई खत्म होने के बाद सुखे डोडो से पोस्त दाना निकाला जाता है।
दक्ष मजदूरों की होती है ज़रूरत….
हालांकि अभी अधिकांश खेतों में अफीम की लुवाई-चीराई का काम शुरू नहीं हुआ है।थोड़े दिनों बाद बड़े पैमाने पर यह कार्य शुरू हो जाएगा।इस कार्य में दक्ष मजदूरों की जरूरत होती है। यही कारण है कि इसमें दक्ष मजदूर मुहमांगी मजदूरी लेते हैं। किसानों को भी मजबूरी में उनको 300 से 400 तक में प्रतिदिन के मान से मजदूरी चुकानी पड़ती है। यही नहीं किसान मजदूरों को सुबह चाय नाश्ता ओर भोजन के अलावा उन्हें साधनों से घर से लाने को छोड़ने भी जाना पड़ता है। कुछ किसानों ने तो मजदूरों को समय से पहले ही इस कार्य के लिए कह दिया था।
कई गांवों में शुरू हुआ लुवाई-चिराई का काम..
रविवार को छोटीसादड़ी उपखंड मुख्यालय के कई गांवों में किसानों ने अपने खेतों में यौवन पर आई अफीम की फसल में विधि विधान के साथ लुवाई-चिराई का कार्य शुरू किया है।
रोग बने मुसीबत ओर पाले से झुलसे डोडे….
किसानों ने बताया कि इस फसल में अभी तना सड़न काली मस्सी, सफेद मस्सी, खांखरिया रोग, तना सड़न आदि रोंगो का प्रकोप चल रहा है किसान महंगे दामों पर विभिन्न नाशक दवाई का छिड़काव कर फसल को बचाने का जतन कर रहे हैं। पिछले दिनों दो-तीन दिन से लगातार गिरे पाले की वजह से अफीम की फसल में आए डोडे भी झुलस गए है। जिससे फसल में काफी नुकसान हुआ है।
पटाखे और देसी घरेलु नुस्खे से किसान भगा रहे हैं नीलगायों को….
कोई किसान फसल को नीलगायों से बचाने के लिए टेप रिकॉर्डर की तेज आवाज कर, तो कोई किसान पटाखे छोड़ कर नील गायों को पक्षियों से इस बहुमूल्य फसल को बचाने का जतन कर रहे हैं। वहीं कई किसान नीलगायों के उत्पात व नुकसान से फसल को बचाने के लिए खेत के चारो और साड़ियां लपेट रहे हैं, तो कोई किसान ऑडियो-वीडियो की रील तो कई किसानों ने अपने खेत के चारों ओर लोहे के तार से तार बंदी कर फसल को बचाने का जतन कर रहे हैं। अभी क्षेत्र में खेतों में अफीम की फसल महक रही है। इससे किसानों में खुशी छाई हुई है। रात के समय झुंड के रूप में नीलगाय खेतों में घुस जाती है और अफीम की फसल चट कर मदमस्त होकर फसल को रौंदकर चली जाती है।
तस्करों की हलचल बढ़ी…
बता दे कि प्रतापगढ़ व चित्तौड़गढ़ जिले पूरे देश में काले सोने की तस्करी के लिए जाने जाते हैं। यहां मौसम की अनुकूलता एवं अच्छी पैदावार के चलते अफीम की फसल का अच्छा उत्पादन होता है। ऐसे में इसकी तस्करी का अवैध कारोबार भी शुरू हो जाएगा। इस वर्ष अफीम की फसल की अच्छी पैदावार होने की आस लगाए बैठे मारवाड़ , पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात व महाराष्ट्र के तस्करों के साथ ही स्थानीय तस्करों से इसके अवैध तस्करी के लिए संपर्क साधने में लग गए हैं। लुवाई-चिरई का दौर शुरू होने के बाद तस्कर काला सोना यानी अफीम का अवैध रूप से परिवहन कर अपने क्षेत्रों में ले जाएंगे। वही लुवाई चिरई का कार्य शुरू होने से बाहरी तस्करों की इलाके में हलचल बढ़नी शुरू हो गई है। एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि जिले की पुलिस भी तस्करी रोकने के लिए मुस्तेद है। लेकिन फिर भी राज्य की पुलिस तंत्र पर सवाल खड़े हो जाते हैं।
किसानो को मुनाफे की फसल लगती है…
क्षेत्र के किसानो को अफीम की फसल मुनाफे की फसल लगती है। इस फसल में किसानों को काफी मुनाफा है। ऐसे में इसकी अवैध तस्करी का कारोबार भी बड़े पैमाने पर फल फूलता है। क्योकि इसमें किसानो को काश्त से अफीम के अलावा डोडा-चूरा, पोस्ता भी प्राप्त होता है ओर अफीम की पत्तियां भी बाजार में बतौर सब्जी के लिए बिकती है।
सर्द रातों में बच्चे की तरह संभालते हैं..
अफीम काश्तकारों का कहना है कि इस फसल की सार संभाल एक बच्चे की तरह की जाती है।ओर इन दिनों फूलों में से डोडे निकलने लगे है। जिसके चलते काश्तकारों द्वारा खेंतों में ही अस्थाई झोपडिय़ा बनाकर दिन रात सार संभाल का कार्य किया जा रहा है।
भाजी का स्वाद-
अफीम की फसल में पत्तियों की सब्जी को सर्दी में मक्का की रोटी के साथ लोग चाव से खाया जाता है। अफीम की फसल जब छोटी थी तो किसानों ने निराई गुड़ाई के समय ही इसकी पत्तियों को एकत्रित कर सुखा दिया था। गर्मी के दिनों में भी किसान और लोग इसकी सब्जी का ज़ायका लेंगे।
घी से महंगा है पोस्ता दाना-
अफीम के डोडे में से निकलने वाले पोस्ता दाना का भाव इस वर्ष आसमान को छू रहा है। इस का भाव घी से महंगा है।रिेटेल मे घी का भाव 400 रुपये तक है। वही पोस्ता दाना का भाव 800 रू किलो तक पहुंच गया है।
– राजस्थान से राजू चारण