फरीदपुर, भुता। पीलीभीत के बिलसंडा जा रहे शिक्षको की कार को कोहरे की वजह से बरेली बीसलपुर रोड पर डीसीएम ने टक्कर मार दी। कार मे बैठे पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार मे फंसे शिक्षकों को निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया जबकि चालक फरार है। बरेली के सेटेलाइट के पास रहने वाले शिक्षक पीलीभीत के बिलसंडा और बंडा के प्राइमरी स्कूल मे पढ़ाते है। वे लोग एक कार से प्रतिदिन स्कूल मे पढ़ाने जाते है। गुरुवार को पांचों शिक्षक एक कार से बिलसंडा और बंडा जा रहे थे। सुबह आठ बजे उनकी कार मे बरेली बीसलपुर रोड पर भुता थाना क्षेत्र के डडिया नवाजिश अली गांव के पास सामने से आ रही डीसीएम ने उनकी कार मे टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद सभी शिक्षक कार मे फंस गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार मे फंसे शिक्षकों को निकाल कर निजी अस्पताल भेजा। घायलों मे बरेली के सेटेलाइट के पास रहने वाली शिक्षिका दीक्षा शर्मा, सोनी सिंह, हुसैन अजगर, जगदीश सिंह और भीमसेन शामिल है। जगदीश सिंह और भीमसेन की हालत गंभीर है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। फरार डीसीएम चालक की तलाश की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
