बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे के रहपुरा अंडरपास से गुजर रहे ई रिक्शा और कार मे आमने सामने से टक्कर होने से ई रिक्शा में बैठे अली मोहम्मद गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को थाना क्षेत्र के गांव गौतारा निवासी अली मोहम्मद ई रिक्शा मे बैठकर अपने गांव जा रहे थे। दोपहर के समय रहपुरा अंडरपास से गुजरने पर सामने से आ रही कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। ई रिक्शा पलटने से उसमें बैठे अली मोहम्मद गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरो की मदद से उनको एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भेज दिया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कार चालक रुकने के बाद मौका देखकर फरार हो गया।।
बरेली से कपिल यादव
