फरीदपुर, बरेली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने प्रशिक्षुओं को अध्यापन से जुडी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने स्नातक के बाद की विभिन्न नौकरी की संभावना के बारे मे बताया और आईएएस, पीसीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के लिए प्रेरित किया। कंप्यूटर की आवश्यकता के महत्व से परिचित कराया। मोटिवेशनल स्पीकर राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने कहा कि अगर व्यक्ति खुद प्रेरित रहता है तो उसके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। रोजगार पटल प्रभारी अनिल कुमार पाठक ने जीवन मे लक्ष्य निर्धारण पर जोर दिया और रोजगार पोर्टल की जानकारी दी। डायट प्रवक्ता और कार्यक्रम के नोडल प्रभारी श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि जल्द ही डायट में रोजगार जागरूकता मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। डायट प्रवक्ता डॉ. नीति माहौर ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार, महेंद्र पाल, सूर्य प्रताप सिंह, कुमारी अंशु समेत डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
