कार्निवल के समापन पर कलाकार पुरस्कृत, जेसी पालीवाल को दी श्रद्धांजलि

बरेली। ऑल इंडिया कल्चरल एसोसिएशन के तत्वावधान मे संजय कम्युनिटी हॉल मे गणतंत्र दिवस पर तीन दिवसीय कल्चरल कार्निवल का समापन हो गया। इस अवसर पर नृत्य प्राइमरी वर्ग मे अंशिका राणा, तनुश्री अरोरा, अर्धांश सिंह प्रथम, एकल महिला में आकांक्षा कश्यप, अर्जिता सिंह, आर्दिका बिंदल, आर्या सक्सेना प्रथम रही। निर्णायक मंडल में हरजीत कौर, नाहिद बेग, नीलम वर्मा, नीमा भंडारी शामिल रहे। मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत ने संस्थापक अध्यक्ष जेसी पालीवाल को श्रद्धांजलि दी। नाट्य कला मे उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड रामनगर के प्रणय श्रीवास्तव और दिल्ली के अशोक मेहरा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ.अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी विधायक डॉ.राघवेंद्र शर्मा, रवि गट्टूमल अग्रवाल, संजीव कुमार सक्सेना, डॉ. मनीष शर्मा, पार्षद राजेश अग्रवाल आदि शामिल रहे। यहां संस्था के अध्यक्ष राजीव शर्मा, अंकुर किशोर सक्सेना, डॉ. सैयद सिराज, अमित कक्कड़, सुबोध शुक्ला, राजीव लोचन, रवि सक्सेना, मेराज, दिलशाद, शमशाद, हसीन, नूरेन, प्रदीप मिश्रा, प्रमोद उपाध्याय, डॉ.अजय राज शर्मा, अभिषेक सक्सेना, आरिफ खान, मोहम्मद नबी, भूपेन्द्र नाथ वर्मा, अलंकृत सक्सेना, मोती राम आदि का विशेष सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *