कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा मे लाखो श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामगंगा मे मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। आधी रात के बाद से ही स्नान पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। लोगों की भारी भीड़ रामगंगा तट पर जुटी। लोगों ने श्रद्धापूर्वक रामगंगा मे स्नान किया और तट किनारे पूजन किया। लोगों ने संकल्प लिया और जरूरतमंद लोगों को दान दिया। रामगंगा तट पर मेले जैसा माहौल रहा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन ​ही भगवान शिव ने त्रिपुरा नामक राक्षक का वध किया था, इसलिए इसे त्रिपुरा पूर्णिमा कहा जाता है। कार्तिक माह की पूर्णिमा पर रामगंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। उसके बाद मेले का जमकर आनंद लिया। आसपास के कई गांवों से लोग अपने परिवार के साथ सुबह पांच बजे से आना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं के लिए मेले में उनकी जरूरतों के सामान व चाट, पकौड़ी और जलेबी के स्टॉल भी लगे थे। जिसका मेले में आने वाले जमकर लुत्फ उठाया। मेले में कई प्रकार के झूलों और बच्चों के खिलौनों ने मेले की शोभा में चार चांद लगाया। मंगलवार को कार्तिक माह के गंगास्नान का घाट पर नजारा देखते बन रहा था। हालांकि, चौबारी मेला रविवार से शुरू हो गया। चार दिन तक लगने वाले इस मेले में बरेली ही नहीं शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत समेत अन्य जनपदों से लोग आ रहे हैं। मेले में कई अन्य जनपदों से आकर लोग दुकानें लगाते है। मेले मे लकड़ी का सामान वाजिब दामों मे मिल रहा था। बच्चों के खिलौने व मिट्टी के बर्तन भी सही दाम में मिल रहे थे। जिस कारण मेले में आने वाले लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे थे। लोग माला, धार्मिक प्रतीक के लॉकेट आदि जमकर खरीद रहे थे। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम कर रख हैं। मेले में अस्थाई अस्पताल,अग्निशमन दल की टीम समेत भारी संख्या मे पुलिस बल को तैनात किया गया है। घाट पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है। थाने के साथ-साथ अस्थाई चौकी भी बनाई गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान तट पर तैनात रहे।।

बरेली से कपिल यादव के साथ वीरेंद्र मौर्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *