बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सोमवार को जिला और महानगर की संयुक्त मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि जो लोग संविधान मानने का दिखावा कर रहे हैं और कानून से खिलवाड़ कर हैं, उन्हें कहीं न कहीं सरकार का संरक्षण प्राप्त है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार से लोगों का भरोसा पूरी तरह से हट चुका है। आने वाला वक्त पीडीए का है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से लगना होगा। चुनाव का समय भी धीरे-धीरे करीब आ रहा है। उन्होंने सेक्टर और जोन प्रभारियों से कहा कि वे अपने-अपने बूथ को मजबूत करें। संचालन दीपक शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, मनोहर पटेल, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, महानगर उपाध्यक्ष गोविंद सैनी, अहमद अंसारी, नरेश पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुरषोत्तम गंगवार, ब्रजेश श्रीवास्तव, सविता, जिला पंचायत सदस्य छेदालाल दिवाकर, अरविंद यादव, महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी, ऋषि यादव, खालिद राना, संजीव कश्यप, मनोहर, रोहित राजपूत, हिमांशु राज, राजकुमार पाल, विशाल अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, ब्रजेश आजाद, सुनील सागर, वरुण, शिवम प्रजापति, राम सेवक प्रजापति आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव