रुड़की/हरिद्वार- उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बहादुरी दिखाते हुए बुजुर्ग महिला की जान बचाई । महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब पांच बजे की है गणेशपुर पुल से एक वुजुर्ग महिला ने गंग नहर में छलांग लगा दी। महिला को छलांग लगाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बचाने के लिए शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे गंगनहर कोतवाली के कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने महिला को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। काफी प्रयास के बाद सुरेंद्र महिला को गंगनहर से बाहर निकालने में सफल हो पाया। महिला की उम्र लगभग 75 वर्ष है और उन्हें उपचार के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर महिला के बारे में पता करने पर पता चला कि महिला मुजफ्फरनगर की रहने वाली है वह घर से परेशान होकर रुड़की पहुंची थी। और गंग नहर में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।
रिपोर्ट फिरोज अहमद रूङकी