कांग्रेस-सपा के संरक्षण मे हो रही ट्रेन पलटाने की साजिश- जेपीएस राठौर

बरेली। रविवार को प्रदेश सरकार मे सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ट्रेन की आवाजाही सुरक्षित करने के लिए पटरी के दोनों ओर दीवार नही बन सकती। जो लोग मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करते है। उन्हीं के संरक्षित लोग इन गतिविधियों में लिप्त है। कांग्रेस, सपा सब इसमे मिले हैं। आपराधिक तत्वों का हमेशा इनसे कनेक्शन मिलता है। बोले कि ये लोग मठ मंदिरों को लेकर ये लोग आपत्ति दर्ज कराते है पर मदरसों मे किस तरह की ट्रेनिंग हो रही है। इसकी जांच होती है तो रोना धोना शुरू कर देते है। जनता सब जानती है। आने वाले चुनाव मे इन्हे सबक सिखाएगी। हाल ही मे लोकसभा चुनाव मे जनाधार कम होने पर बोले कि सपा, कांग्रेस ने जो झूठे वादे किए उससे मत प्रतिशत कम हुआ। कांग्रेस ने सरकार बनने पर जनता के खातों में खटाखट रुपये भेजने का वादा किया था। जहां सरकार बनी वहां वे दे नही पाए। काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है। 2027 का चुनाव निर्णायक साबित होगा। तिरुपति मंदिर के प्रसाद के मामले को वृंदावन के प्रसाद से जोड़ने पर मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के बयान पर प्रभारी मंत्री ने आपत्ति दर्ज कराई। बोले कि विवादित बयान से पहले वरिष्ठ नेताओं को सोच लेना चाहिए। कहीं कोई घटना हो उसे वृंदावन, अयोध्या से जोड़ते हैं। माफियागिरी का पेटेंट समाजवादी पार्टी ने करा रखा है। कांग्रेस और सपा की हकीकत सब जानते हैं, आगे भी भाजपा का परचम रहेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *