मीरजापुर-मड़िहान विधान सभा में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ के सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं को बुला कर आज सरकार के वादों के पोल खोलो अभियान के तहत चर्चा किया गया।मड़िहान विधान सभा के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा सरकार द्वारा गरीबो मजदूरों तथा आम आदमी का शोषण किया जा रहा भाजपा के 1500 दिन पूरे होने ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा कि हर वर्ग के साथ इस समय भाजपा के शासन में हर समाज के लोगो का केवल उत्पीड़न किया जा रहा रहा सारी जनता त्रस्त है। भाजपा इन 1500 दिन के अंदर सभी वर्गों को बांटने का कार्य कर रही है यह एक चिंता का विषय है।वही कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। राम मंदिर पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस देश के लोगो को बार बार धर्म और राम के नाम पर धोखा देने का कार्य किया हैउन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जब हम निर्वाचित होते थे उस समय जनता का ही सुनवाई होता था आज भाजपा के शासन में सुनवाई होती ही नही है इसी के साथ उन्होंने अपने शब्दों को विराम दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित कर उनके हौसले को बुलंद किया ।इस कार्यकारिणी में सम्मानित कार्यकर्ताओं की बैठक लेते मड़िहान विधानसभा के पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, जिलाउपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, महासचिव दयाशंकर पाण्डेय, इमरान खान,पटेहरा ब्लाक अध्यक्ष मुनीब कोल,अजय पाण्डेय, सुरेश चन्द पाण्डेय, दिनेश मिश्रा, हरिओम प्रजापति के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मीरजापुर से बृजेन्द्र दुबे की रिपोर्ट
कांग्रेस के पूर्व विधायक ने किया कार्यकर्ताओ के साथ बैठक:भरा कार्यकर्ताओ में जोश
