*क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कराई सदस्यता ग्रहण,कई मंत्री व विधायक रहे मौजूद।।
मुज़फ्फरनगर- जनपद मु0 नगर में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका कांग्रेस की नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण ,आज नगर में आये क्षेत्रीय अध्यक्ष ,कई मंत्रियों व् विधायक गणों सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में सदस्यता की ग्रहण भाजपाइयों ने किया जोर दार स्वागत।।
जनपद मुजफ्फरनगर के गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस की नगरपालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है,
अंजू अग्रवाल ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है
अंजू अग्रवाल को भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सदस्यता ग्रहण कराई
अंजू अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को साथ लेकर चल रही है एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा देश व प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जा रही हैं।
इसलिए वह भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है और वह भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का भी काम करेंगे साथ ही साथ शहर के विकास में भी और बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल , राज्य मंत्री विजय कश्यप, विजय शुक्ला, विधायक उमेश मलिक, विधायक प्रमोद उंटवाल, नगर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सचिन बिंदल, विकास बिंदल, सचिन सिंघल, सहित सैंकड़ों भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्ट भगत सिंह