कांग्रेस कार्यालय का हुआ उद्घाटन: यहां लोगों की सुनी जाएंगी समस्याएं- सचिन गुप्ता

रूड़की/हरिद्वार- कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन हुआ। कांग्रेस वरिष्ठ नेता समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कहा कि यहां लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी

रुड़की में काँग्रेस के पास कोई स्थायी कार्यालय उपलब्ध नही था। अक्सर किसी पदाधिकारी के कार्यालय या सार्वजनिक स्थानों पर कांग्रेस की बैठक या अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे। इस समस्या को देखते हुए किसान काँग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता ने मलकपुर चुंगी के समीप स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यालय खोला। पूर्व सांसद राजेन्द्र बाड़ी एवं ईश्वर लाल शास्त्री ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने की। पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी ने इसे बहुत अच्छा कदम बताया। सचिन गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए एक स्थान की आवश्यकता थी,जिसे अब पूरा कर दिया गया है। कहा कि यहाँ पदाधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे और संगठन और समाजहित में किये जाने वाले कार्यों की रणनीति तैयार करेंगे। महानगर अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है औऱ लोग अपने कार्यों के लिए सीधे सरकार के साथ जुड़े रहे इसके लिए कार्यालय बहुत उपयोगी साबित होगा। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल का प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रमोद जौहर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजबीर सिंह रोड, ऋषिपाल बालियान, ईश्वर लाल शास्त्री, उदय सिंह पुंडीर, कर्मजीत खोखर, पंकज सोनकर, पार्षद आशीष अग्रवाल, दिनेश पहलवान, राजेंद्र रावत, मनोज, रितु कंडियाल, बेबी खन्ना, राकेश गोड, सुरेश चंद शर्मा, सेठपाल परमार, राहुल सैनी, विकास, डीपी गुप्ता, अनूप यादव, इरशाद पहलवान, सुशील कुमार, बेनी प्रसाद सैनी,मकसूद हसन, उदय जैन, मीन धीमान, लवी त्यागी, मुस्तकीम, हेमेंद्र चौधरी, नासिर, ठाकुर वीरेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

– रूड़की से इरफान अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *