झाँसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” के नेतृत्व में कांग्रेसी नेहरू चतुष्पथ पर एकत्रित हुए। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर अंकुश न लगा पाने का कांग्रेसियों ने विरोध किया। प्रदीप जैन ने केंद्र सरकार को वादा खिलाफी करने वाला बताया। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में सस्ता पेट्रोल होने के बावजूद देश में डीज़ल-पेट्रोल को महंगा बेचना आम आदमी पर चोट है। कीओस्क और बैनर के माध्यम से कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। इस दौरान शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन, एस. नोमान, अरविन्द बबलू, राहुल गुप्ता, अरविन्द वशिष्ठ, मनोज गुप्ता, अफ़ज़ाल हुसैन, अनिल बट्टा, कुणाल सूरी, अमीर चन्द्र, इब्राहिम शेख, आफताब खान, सौरभ यादव, दीपक कुशवाहा, शिवकुमार, अब्दुल जाबिर आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट: उदय नारायण कुशवाहा (झांसी)