आंवला, बरेली। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जहां लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं वहीं बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जा रहा है। रविवार को एसडीएम आंवला विदुषी सिंह एवं तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा ने कई बीएलओ को सम्मानित किया। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर के सुपरवाइजर खालिद अली खां के नेतृत्व में बीएलओ कुलदीप श्रीवास्तव, कम्पोजिट विद्यालय देवसरा उर्फ संग्रामपुर के सुपरवाइजर फौजदार शुक्ला के नेतृत्व में बीएलओ सत्यपाल सिंह जूनियर हाईस्कूल अनुरुद्धपुर के सुपरवाइजर वरुण आनंद के नेतृत्व में बीएलओ दीपक कुमार जूनियर हाईस्कूल रामनगर दक्षिणी ब्लॉक के सुपरवाइजर खालिद अली खां के नेतृत्व में बीएलओ प्रवीण सिंह यादव प्राथमिक विद्यालय बीवनी के सुपरवाइजर वरुण आनंद के नेतृत्व में बीएलओ हरपाल सिंह ने तथा प्राथमिक कन्या विद्यालय शिवपुरी के सुपरवाइजर रिंकू कुमार के नेतृत्व में बीएलओ दीनदयाल मौर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कियाह है। इस आधार पर सभी को सम्मानित किया गया।
मीरगंज मे बीएलओ को किया सम्मानित
मीरगंज। एसडीएम ने बताया कि मीरगंज के मतदेय स्थल अब्दुल्लागंज के बीएलओ महेन्द्र पाल (रोजगार सेवक), नगरिया कल्यानपुर के शकील अहमद, (शिक्षामित्र), सुपरवाइजर गौरव सिंह, गिरन्द सिंह, (लेखपाल) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त दो सुपरवाइजर हरीश कुमार, आशीष कुमार शुक्ला, को कार्य में शिथिलता बरतने पर फटकार लगाई गई। रविवार को गावों में जाकर तहसीलदार आशीष कुमार ने लाउडस्पीकर से घोषणा करवाकर ग्रामीणों से फार्म भरने की अपील की। उन्होंने दुनका, धनेली सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों में निरीक्षण कर बीएलओ की कार्यप्रणाली, फॉर्म वितरण, डेटा फीडिंग और मतदाता सूची की प्रगति का जायजा लिया।।
बरेली से कपिल यादव
