बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्वे में कोरोना कर्फ्यू में बाजार पूरी तरह से बंद रहा और पुलिस कस्बे से गायब रही। वही देहात में कर्फ्यू का लोगों पर असर दिखाई नही दिया। दो दिन के वीकेंड लॉकडाउन के दौरान रविवार को पुलिस प्रशासन की काफी नरमी रही है। इस दौरान बिना किसी सख्ती के लोगों ने स्वयं लॉकडाउन का पालन किया। जबकि गांवों में इसका कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। गांवो मे दुकाने खुली रही। चहल पहल दिखाई दी। हालांकि नगर में लोगों की आवाजाही भी कम रही है। साथ ही नगर के सभी बाजारों में दुकाने बंद रहने से सन्नाटा पसरा रहा है। नगर में साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान नगर कपड़ा ईकाइयां भी बंद रही है। नगर के मुख्य बाजार, लोधीनगर चौराहा, शाही अड्डा चौराहे पर सन्नाटा पसरा रहा है। इस दौरान आवागमन करने वाले लोगों पर पुलिस भी नरम दिखाई दी। कस्वे मे रविवार को वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन लोग सड़कों, गलियों, चौराहों आदि स्थानों पर बेवजह घूमते नजर आए, कुछ स्थानों पर युवकों व किशोरों की भीड़ भी जमी रही। नगर के व्यापारियों ने जिम्मेदारी के साथ अपनी अपनी दुकानें बंद रखी।।
बरेली से कपिल यादव