बरेली/शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी। बिना फेस मास्क के बाजारों तथा मोहल्लों में घूम रहे लोगों के चालान काटने का सिलसिला मंगलवार को शुरू हो गया। पुलिस ने मंगलवार को करीब 52 से अधिक लोगों के चालान काटे। कई लोगों को चेतावनी देकर भी छोड़ा। इंस्पेक्टर चंद्रकिरण यादव का कहना है कि कोरोना रोकने के लिए फेस मास्क लगाना आवश्यक किया गया है। कोरोना की रोकथाम के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कई प्रकार की गाइडलाइन जारी की गई हैं। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर थूकना, फेस मास्क न लगाना तथा शारीरिक दूरी न बनाए रखने को अपराध माना है। पुलिस ने 52 से अधिक लोगों के चालान काटे गए। बाजारों में खरीदारी करते समय इस बात का ख्याल रखें कि शारीरिक दूरी बनी रहे। चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को करीब 52 से अधिक लोगों के चालान काटे गए है। अभियान में तेजवीर सिंह, सत्येंद्र चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, तरुण यादव आदि टीम शामिल रही। बही कस्बा शीशगढ़ में अनलॉक वन में सड़कों पर बेबजह फर्राटे भर रहे वाहन चालकों पर पुलिस को शिकंजा कसा। ऐसे करीब दर्जन भर से अधिक बाइकों का चालान किया। शीशगढ़ कस्बे में लोग बिना मास्क लगाये बेबजह सड़कों पर जमा होकर गप्प मार रहे थे तथा कुछ लोग बाइको से फर्राटे भर रहे थे। पुलिस ने लोगों को समझाकर घर भेजा और नहीं मानने पर भी लाठियां भी फटकारी।
रामपुर जनपद की सीमा को किया सील
शीशगढ़ से सटी हुई रामपुर जनपद की सीमा को पुलिस ने वैरियर लगाकर सील कर दिया। किसी भी वाहन को निकलने पर पाबन्दी लगा दी गयी है। केवल इमरजेंसी वाले लोगों को ही निकलने दिया जा रहा है। पुलिस की सख्ती से आज वाहन चालक भी परेशान दिखे। एसआई दिनेश कुमार बैरियर पर मुस्तैदी से डटे रहे।।
बरेली से कपिल यादव