कस्बे मे जगह-जगह हुआ योगाभ्यास, हर वर्ग के लोग हुए शामिल, स्कूल कॉलेजों में भी मना योग

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के समस्त स्कूल, कॉलेज, नगर पंचायत सहित भाजपा के मंडल कार्यालयों पर भी योग दिवस मनाया गया। कस्बे मे नगर पंचायत कार्यालय, यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, देहात क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चिटौली, पनवड़िया, रहपुरा जागीर, मीरापुर, सोरहा, उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध, शिव मंदिर मढौली, गौहाना, गूला आदि गांवो मे लोगों ने योग दिवस मनाया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन इमराना बेगम सहित सभी सभासद, नगर पंचायत कर्मचारियों ने योग किया। यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिनेश पांडे ने योग कराया। योग के माध्यम से ऋषि मुनि सैकड़ों वर्ष जीवन जीते थे कोई आहार नही लेते थे सिर्फ योग साधना के बल पर निरोग जीवन की लंबी पारी है। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधक रमन कुमार जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, सौरभ पाठक, चक्रवीर सिंह चौहान, संदीप गुप्ता, संजीव शर्मा, जसवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, शिक्षिका आरती सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वही योग दिवस के अवसर पर फतेहगंज पश्चिमी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल पर योगासन किया। वही बहेड़ी के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विश्व योग दिवस मनाया गया। जिसमें खंड शिक्षाधिकारी और शिक्षकों ने योग अभ्यास किया। खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि योग करने से शरीर को बीमारियां नही लगती। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भरतवीर सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के मंत्री व जिला उपाध्यक्ष अफजाल अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार सिंह, पूर्व अध्यक्ष काशी राम, गीता देवी, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *