कवि गोष्ठी: पुलवामा के वीर शहीदों, ऋणी तुम्हारा हिंदुस्तान

बरेली। विभिन्न संगठनों ने शनिवार को पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल कॉलेजों में भी शहीदों को नमन किया गया। साहित्यिक संस्था कवि गोष्ठी आयोजन समिति के नेतृत्व में पांचालपुरी में पुलवामा के बीर शहीदों की स्मृति में कवि गोष्ठी आयोजित की गयी। अध्यक्षता साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ ने की। मुख्य अतिधि मशहूर शायर रामकुमार “अफरोज रहे। मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मां वाणी की वंदना पूनम गंगवार ने प्रस्तुत की। गीतकार उपमेद्र सक्सेना एडवोकेट ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पुलवामा के वीर शहीदों, ऋगी तुम्हारा हिंदुस्तान, गवं हमें उन माताओं पर, जिन्होंने जन्मे ऐसे लाल। डॉ. अखिलेश गुप्ता ने कुछ यूं कहा कि भारत मां के बेटे थे थे, हमें प्राण से प्यारे थे। पुलवामा में चालीस सैनिक, घात लगाकर मारे थे। रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने अपनी रचना पड़ते हुए कहा कि देश मांगता लहू आज मदोंनों का उठो समय आ गया आज वलिदानों का। कवि गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से पुलवामा के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ओजस्वी काव्य पाठ किया और देश प्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम में दीपक मुखजर्जी “दीप” अमित मनोज, पूनम गंगवार, राजकुमार अग्रवाल राज राज, संभ्या श्रीवास्तव स्नेहा, आसमां खान, अभिषेक, डॉ अखिलेश गुप्ता, रजत कुमार, रीतेश साहनी आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *