कलेक्ट्रेट संघ के 59 प्रांतीय अधिवेशन में प्रांतीय उपाध्यक्ष बने जगदीश निगम

*कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के हित में सदैव समर्पित रहूंगा – जगदीश निगमप्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश निगम का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत करते कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ

*नगर में भी माल्यार्पण कर युवाओं और बुजुर्गों ने भव्य स्वागत किया

हमीरपुर – कलेक्ट्रेट संघ के 59 में प्रांतीय अधिवेशन जो जनपद बुलंदशहर में संपन्न हुआ।उस अधिवेशन में जगदीश निगम प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी डॉ प्रशांत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बुलंदशहर द्वारा प्रमाण पत्र देकर जगदीश निगम को सम्मानित किया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमीरपुर जनपद के लोगों को मालूम हुआ तो खुशी की लहर दौड़। जगदीश निगम द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्ट्रेट कर्मचारियों सहित जनपद हमीरपुर के साथियों का आभार व्यक्त किया गया! उन्होंने कहा कि सदैव कर्तव्यनिष्ठा से कलेक्ट्रेट संघ के कर्मचारियों के लिए समर्पित रहूंगा व उनके हित में कार्य करता रहूंगा। उन्होंने बताया कि प्रांतीय अधिवेशन में धर्मेंद्र सिंह जोनल अध्यक्ष, प्रमोद कुमार सोनकर मंडल अध्यक्ष, विजय कुमार मंडल मंत्री के पद पर निर्वाचित हुए। यह जानकारी जगदीश निगम ने दी ।प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने की खुशी पर हमीरपुर के संभ्रांत लोगों ने फूल मालाओं से लादकर मुंह मीठा करते हुए स्वागत किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *