बरेली। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चार दिवसीय 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शनिवार से आयोजन किया जाएगा। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा महायज्ञ की तैयारीयां पूरी कर ली गई है। शनिवार से कलश यात्रा के बाद महायज्ञ का शुभारंभ होगा। शहर के महानगर कॉलोनी के मोदी ग्राउंड मे 17 फरवरी से चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ को सकुशल संपन्न कराने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी है। संयोजक बलवीर सिंह, जिला समन्वयक दिनेश पांडे, महानगर समन्वयक डॉक्टर दीपमाला शर्मा ने बताया कि 17 फरवरी को प्रातः 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा महानगर कॉलोनी के हनुमान मंदिर कैंपस से शुरू होगी। कलश यात्रा मे गायत्री परिवार की बड़ी संख्या मे लोग शामिल होंगे। 18 फरवरी को प्रातः 8 बजे से यज्ञ आयोजित किया जाएगा। शाम को 5 बजे से प्रज्ञा पुराण की कथा होगी। बरेली शहर के सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।।
बरेली से कपिल यादव
