कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ

बरेली। शनिवार को श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरु हुई। जो सिल्वर स्टेट कालोनी मे होकर पीलीभीत बाईपास रोड से महानगर कालोनी गेट नंबर एक से फाउंटेन होती हुई मोदी ग्राउंड पर सम्पन्न हुई। मार्ग मे जगह जगह पर कालोनी निवासियों ने कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सिर पर कलश रखकर पीत वस्त्र पहने महिलाए व युवतियां शामिल हुई। कलश यात्रा मे कांवड़ झांकी, माँ गायत्री पूजन रथ, राम – लक्ष्मण – जानकी और हनुमान की झांकियों के दर्शन हुए। कलश यात्रा का संचालन बलवीर सिंह, दिनेश पांडेय, सुधीर उपाध्याय, उमाकांत शर्मा, भगवान सिंह पोखरिया और अमर सिंह परमार ने संयुक्त रूप से किया। जबकि अन्य सभी व्यवस्थायें अरविंद सिंह चौहान, हेमंत शर्मा, संजय गुप्ता, सत्यदेव गंगवार, डॉ दीपमाला शर्मा आदि देख रहे थे। शांति कुंज हरिद्वार से पधारे निवास तिवारी, राम नारायण यादव, मनसा राम कश्यप, देवी प्रसाद यादव और सुनील सिंह ने संगीतमय कलश आरती और माँ गायत्री की आरती संपन्न करवाई। वही सुधीर उपाध्याय ने बताया कि 18 फरवरी को प्रातः 8 बजे गायत्री महायज्ञ एवं सांयकाल 6 बजे से नारियों जागो, स्वयं को पहचानो कार्यक्रम होगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *