कलयुगी बेटे ने पिता को पीटकर उतारा मौत के घाट:माँ ने दी थाने में तहरीर

आजमगढ़ -जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात मे एक बेटे की मार पीट से पिता की मौत हो गयी।जिसके बाद आज मां ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। वहीँ घायल पुत्र अस्पताल में भर्ती है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शांतिपुर पथरपुरवा में शनिवार की देर रात जगपत (70) के घर पर उसकी पत्नी सुशीला और उसकी बहू सरिता राम आपस में झगड़ा कर रही थी। उसी समय जगपत का पुत्र राम जतन (45) आ गया। उसने दोनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला नहीं सुलझा।
इसके बाद जगपत अपनी पत्नी के तरफ से बोलने लगा। इस बात पर राम जतन व जगपत में मारपीट शुरू हो गयी। बताया जा रहा है की दोनों ने लाठी डंडे से एक दुसरे पर प्रहार कर दिया मारपीट में जगपत की मौके पर मौत हो गई जबकि रामजतन गंभीर रुप से घायल हो गया। गांव के लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी।
एसओ संजय कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही रामजतन की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलरियागंज में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के तीन पुत्र हैं। मृतक की पत्नी सुशीला ने रामजतन व सरिता राम के खिलाफ तहरीर दी है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *