बरेली : आज कुँवर दयाशंकर इंटर कॉलेज में कायस्थों की एकजुटता और जाग्रति हेतु कायस्थ समागम समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज का प्रतीक चिन्ह ‘कलम दवात मूर्ति का’ अनावरण भी समाज के प्रतिष्ठित लोगों भव्यता के साथ किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम आयोजक तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष गौरव सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज एकजुट हो जाये, तो बरेली में हम जिधर खड़ें हो जाएं उन्हे नेता बनवा सकते है। हमें आपस की राजनीति छोड़कर समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। राजनीति वो है कि अपना व्यक्ति यदि ग़लत है , तो उसका विरोध होना चाहिए लेकिन सही व्यक्ति का समाज को सदैव साथ देना चाहिए।
कवि मध्यम सक्सेना ने अपने समाज के लोगों को जाग्रत करते हुए पढ़ा कि अंगद की तरह डटे रहो और सत्ता से प्रश्न करो ! उन्होने कहा कि हमे अपनी ताक़त को पहचानना आना चाहिए एवम् हमारे समाज के लोगों को भी सत्ता में भागीदार होने का सौभाग्य मिलना चाहिए।
कार्यक्रम मे शामिल मुख्य अतिथियों मे आलोक प्रधान जिला महासचिव (अखिल भारतीय कायस्थ सभा), वेद प्रकाश सक्सेना जिलाध्यक्ष, संजीव सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष, मुकेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, इन्द्रसेन श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष, पी.सी.एल श्रीवास्तव राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री, मेहना श्रीवास्तव राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, आशुतोष सिन्हा एमएलसी, विनय श्रीवास्तव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, डॉ विकास वर्मा प्रदेश सचिव, शशि भूषण, धीरेन्द्र सक्सेना मुख्य रूप से समागम कार्यक्रम मे शामिल रहे।
अन्य अतिथियों में अमित चौधरी, कौशिक टंडन, विशाल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अभिनव सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, विशाल मोहन, अपुल श्रीवास्तव, शिवम सक्सेना, शुभम सक्सेना, चिरंजीव सक्सेना, अलंकृत सक्सेना, तरुण सक्सेना, आलोक सेठ, विपिन सक्सेना, आकाश सक्सेना, अरुण सक्सेना, मनीष सक्सेना, रचित सक्सेना आदि शामिल हुए।
