कर करेत्तर एवं कम राजस्व वसूली पर जताई नाराजगी

बरेली। अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने मंडी समिति आंवला नगर निगम, खनन, नगर पालिका आंवला, शीशगढ़, फतेहगंज पश्चिमी आदि का लक्ष्य सापेक्ष से कम वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बुधवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरसी की वसूली प्रगति पर लाई जाए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 100 दिन की कार्य योजना बनाई जाए। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण किया जाए। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट, जिला पूर्ति अधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *