कर्ज से परेशान अधेड़ ने जहर खाकर दी जान, मचा कोहराम

बरेली। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के विकास नगर शांति विहार के रहने वाले 40 वर्षीय संजीव पुत्र रामेश्वर दयाल ने कर्ज से परेशान होकर बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की सुबह इलाज के दौरान रामेश्वर की मौत हो गई। आपको बता दें कि रामेश्वर ने शुक्रवार रात में खाना खाने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देखकर उसकी पत्नी सोनी ने अपने देवर व परिवार की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामेश्वर के साले मनोज ने बताया कि मेरे बहनोई सेल्समैन की नौकरी करते थे। उन्होंने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या का कदम उठाया है। उनके घर में तीन बेटे हैं। जानकारी के अनुसार रामेश्वर ने ब्याज पर 50 हजार रुपए लिए थे। असल देने के बाद ब्याज के रुपयों पर ब्याज चुका रहे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *