करवाचौथ: बाजार मे उमड़ी भीड़, खूब बिकीं जलेबी व इमरती, दुकानें देर शाम तक रही गुलजार

बरेली। शुक्रवार को मनाए जाने वाले करवाचौथ को लेकर गुरुवार सुबह से ही कुतुबखाना, कोतवाली रोड, आलमगिरीगंज, बड़ा बाजार, चूड़ी बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बाजार करवाचौथ के रंग में रंगा नजर आया। चूड़ी, साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन और मेहंदी स्टालों पर दिनभर भीड़ दिखी। महिलाओं ने आर्टिस्टों से हाथों, पैरों पर मेहंदी लगवाई। मुख्य बाजार में जाम की स्थिति भी बनी रही। कपड़ा, ज्वेलरी, चूड़ी, ब्यूटी पार्लर आदि मिलाकर करीब 50 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है। पतियों की दीर्घ आयु के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। व्रत को पूरा करने के लिए महिलाओं ने पूरे दिन करवाचौथ से जुड़े सामान की खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ मेहंदी और ब्यूटी पार्लरों पर रही। जिसमें महिलाओं ने फेशियल से लेकर हेयर स्पा आदि करवाया। व्रत से पहले महिलाओं में सरगी की थाली प्रचलित है। जिन महिलाओं की हाल ही में शादी हुई है। उनके मायके सरगी की थाली और पूजा का सामान भेजते हैं। पहले मीठा खाने से व्रत में प्यास कम लगती है, इसके लिए महिलाएं है। जलेबी और इमरती खाकर व्रत शुरू करती हैं। मिठाई दुकानों पर दोपहर से देर शाम तक भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा जलेबी, इमरती, रबड़ी की बिक्री हुई। देर रात तक बाजार मे रौनक रही। पहली बार व्रत कर रहीं महिलाएं उत्साहित नजर आई। कुतुबखाना और आलमगिरीगंज के व्यापारियों ने बताया कि ज्वेलरी मे एक से डेढ़ ग्राम को सोने की अंगूठी ज्यादा विकी है। करवाचौथ पर चांदी को बिछुआ और पायल भी नई पहनने की परंपरा है, इसलिए महिलाओं ने बिहुए और पायल भी खरीदी हैं। व्यापारियों ने करीब 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान जताया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *