बरेली।जनपद मे हो रही अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी भी प्रभावित हो रहे है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश का घेराव कर विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले में विद्युत की गंभीर समस्या चल रही है। इसके निस्तारण के लिए विभाग की कोई कार्य योजना नही है। ट्रांसफार्मर फुंक रहे है। तार टूट रहे है। पावर कट लिए जा रहे है। चारों तरफ घनघोर अराजकता व्याप्त है। कोई किसी की सुनने वाला नही है। वर्टिकल व्यवस्था बिल्कुल फेल हो गई है। किसी भी अधिकारी, कर्मचारी की जवाब देही नही रह गई है। महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि वर्टिकल व्यवस्था का उद्देश्य क्या था। इससे उपभोक्ताओं को क्या लाभ प्राप्त हुआ। इससे उत्पन्न समस्याएं कैसे निस्तारित होंगी। ट्रांसफॉमर्स से हादसे क्यों हो रहे हैं और जहां भी ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं उनकी फेंसिंग क्यों नही हो रही है। लगातार ट्रांसफर क्यों फूंक रहे हैं। शहर में कितने घंटे विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है और कितने घंटे आपूर्ति की जा रही है। संविदा कर्मचारियों की मनमानी पर कोई भी अंकुश क्यों नही लग पा रहा है। विजिलेंस टीम जिन भी मामलों को पकड़ती है। उनको सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं। उन पर लेनदेन का आरोप लग रहा है। पिछले छह माह के उनके कार्यकलापों की समीक्षा की जाए समेत अन्य मांगे रखी गई है। घेराव करने वालो मे संजीव चांदना, दर्शन लाल भाटिया, प्रकाश आयलानी, मनमोहन सब्बरवाल, गुलशन सभरवाल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, विपिन गुप्ता, मुकेश अग्रवाल मथुरा, प्रवीण गोयल, शिरीष गुप्ता, ईशान सक्सेना इशू, दिलीप गुप्ता, ईशान गुप्ता, रवि अरोड़ा, अनिल गुप्ता, लकी मोगा, श्याम मिठवानी, मथुरा प्रसाद, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव